वृंदानव में करीब 54 एकड़ परिसर में साध्वी ऋतंभरा का 'वात्सल्य ग्राम' आश्रम है। इस आश्रम में पराश्रित बच्चे, महिला और वृद्धों के निवास की व्यवस्था है। आश्रम के विशाल दरवाजे के बाईं ओर एक पालना है, जहां कोई भी व्यक्ति, किसी भी समय अनचहा या अनाथ शिशु को रखकर जा सकता है। पालने में बच्चा छोड़कर जाने वाले व्यक्ति को आश्रम से संबंधित सदस्य किसी भी प्रकार का प्रश्न नहीं पूछता। पालने में कोई बच्चा रखते ही पालने पर लगा सेंसर आश्रम के व्यवस्थापन को इसकी सूचना देता है और आश्रम का कोई अधिकारी आकर उस बच्चे को आश्रम ले आता है। आश्रम में प्रवेश होते ही वह बच्चा वात्सल्य ग्राम परिवार का सदस्य हो जाता है। अब वह वह अनाथ नहीं कहलाता, उसे आश्रम में ही माँ, मौसी, दादा-दादी; सब रिश्तेदार मिल जाते हैं! यहाँ लाकर छोड़े गए प्रत्येक बच्चे का उपनाम परमानन्द रखा जाता है। "परमानन्द" यह साध्वी ऋतंभरा जी के गुरु का नाम है।
परिवार द्वारा तिरस्कृत व परित्यक्त महिलाओं के लिए भी आश्रम में गोकुलम् की व्यवस्था है। यहां आयुनुसार तीन महिलाओं का- माँ, मौसी और दादी, ऐसा एक परिवार बनाकर, प्रत्येक परिवार को निवास के लिए सभी सुविधाओं से युक्त चार कमरों का एक फ़्लैट दिया जाता है। इस एक परिवार के साथ पांच से दस बच्चे रहते हैं। इस प्रकार के तीस परिवार गोकुलम् में रहते हैं। परिवार के इन महिलाओं के द्वारा उन बच्चों को संस्कार दिए जाते हैं। भारतीय रीति-रिवाज की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए उनका पालन-पोषण किया जाता है तथा सामान्य व्यवहार की शिक्षा और आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
आश्रम में अतिदक्षता विभाग (आयसीयु) की सुविधा सहित सभी वैद्यकीय सुविधाओं से युक्त रुग्णालय भी है। इसकी सेवायें आश्रम के निवासियों के साथ ही बाहर के गरीब लोगों के लिए भी उपलब्ध है। यहां नेत्र रुग्णालय में भी नि:शुल्क चिकित्सा सेवा दी जाती है।
साध्वी ऋतम्भरा कहती हैं, "मैंने बीस वर्ष पूर्व दिल्ली के ज्वालानगर में महिला सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वयंरोजगार प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया था। 2003 में जब मैं वृंदावन आई तब उस समय आश्रम की सहायता करने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं था। लोगों ने सहायता दी और आज आप उसके परिणाम देख रहे हैं।"
सम्पर्क
वात्सल्य ग्राम
मथुरा-वृंदावन मार्ग,
वृंदावन,
पोस्ट - प्रेमनगर
(उत्तर प्रदेश, भारत)
दूरभाष : +91-565-2456888 / +91-9412238788
वात्सल्य ग्राम
मथुरा-वृंदावन मार्ग,
वृंदावन,
पोस्ट - प्रेमनगर
(उत्तर प्रदेश, भारत)
दूरभाष : +91-565-2456888 / +91-9412238788
No comments:
Post a Comment